बाजपुर में बेरिया दौलत रोड पर सोमवार शाम साप्ताहिक बाजार में एक युवक यूपी के एक फड़ व्यवसायी की दुकान से जीरे का कट्टा उठाकर भाग रहा था। लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और धुनाई कर दी। आरोपी को मय कट्टे के साथ कोतवाली लाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। कोतवाल तुषार बोरा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी बाजपुर के गांव कनौरी निवासी बताया जा रहा है।