फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने मामले का लेकर दो पक्ष भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर में पुराने मामले को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी फरार हो गए। एक पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर मारपीट कर चोटिल करने और हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया है। कोतवाल तुषार बोरा ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। शनिवार देर शाम पुराने मामले को लेकर नगर के मोहल्ला मुंडिया पिस्तौर निवासी नदीम और इसी मोहल्ला निवासी कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट हो गई। बताते हैं कि दो साल पहले वाहन ठीक कराने को लेकर इन दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। इस मामले में नदीम पक्ष की ओर से 2016 में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब एक बार फिर नदीम ने रविवार को कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें