केलाखेड़ा में पुलिस ने आधा किलो अफीम सहित बाइक सवार को दबोच लिया। शुक्रवार को केलाखेड़ा थाने में एएसपी जगदीश चंद ने बताया कि पुलिस टीम ने बौर नदी पुल के समीप मुखबिर की सूचना पर चेकिंग शुरू की। इस दौरान बाइक सवार को रोककर तलाशी लेने पर उसके पास से 508 ग्राम अफीम बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम परम सिंह निवासी यूपी के गांव पृथ्वी नगर रामपुर बताया है। बाइक को सीज कर दिया। टीम में सीओ एमसी बिन्जौला, थाना प्रभारी वीरेंद्र रमोला, एसआई प्रवीन कुमार, रवींद्र बिष्ट, बाला सिंह, त्रिलोक सिंह, हरेंद्र धामी आदि थे।