फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी 67 पेटी अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कोतवाली पुलिस ने टांडा मल्लू गांव में चेकिंग के दौरान बोलेरो जीप और 67 पेटी अवैध शराब समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को काशीपुर रूट पर चेकिंग की गई। इस दौरान बोलेरो जीप यूके 04जेड 7877 की तलाशी में 10 पेटी अवैध शराब बरामद कर गई। कार सवारों से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने अपना नाम, पता कालूसिद्ध गोबरा चिल्किया निवासी सुरजीत सिंह और बैलपड़ाव निवासी मयंक जैन बताया। सख्ती बरतने पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने रेलवे फाटक के पास स्थित बगीचे में भी 57 पेटी शराब रखी है। आरोपियों की निशानदेही पर पहुंची पुलिस ने इस शराब को भी जब्त कर लिया। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस सफलता पर कोतवाल रवि सैनी ने एसएसआई कश्मीर सिंह, एसआई चेतन रावत, पुलिस टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें