रामनगर (नैनीताल)। नशे में धुत इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) बैलपड़ाव के दो सिपाहियों ने जमकर उत्पात मचाया। मेडिकल कराने अस्पताल लाने पर भी दोनों सिपाहियों ने हंगामा किया।
आईआरबी में तैनात दो सिपाहियों ने बृहस्पतिवार को बटालियन में शराब पीकर हंगामा किया। इस दौरान दोनों आला अधिकारियों के साथ गाली-गलौज भी करने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने एसएसपी नैनीताल को सूचना दी। एसएसपी ने दोनों का मेडिकल टेस्ट करा कार्रवाई के निर्देश दिए। आईआरबी के एसआई हयात सिंह मेडिकल कराने के लिए दोनों को सरकारी अस्पताल लाए तो सिपाहियों ने अस्पताल में भी हंगामा किया। इस कारण उनका मेडिकल करने वाले डॉक्टर को मशक्कत करनी पड़ी। बाद में बटालियन के एसआई और सिपाही दोनों को बटालियन ले गए।