खटीमा पुलिस ने चकरपुर क्षेत्र के जंगल में एक बाइक सवार को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी से 6.11 ग्राम स्मैक बरामद हुई। चकरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज पंकज सिंह ने बुधवार की दोपहर चकरपुर जंगल में बाइक से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे नानकमत्ता के तपेड़ा निवासी जसनप्रीत सिंह उर्फ जसन को घेराबंदी कर दबोचा। जिसकी तलाशी लेने पर स्मैक बरामद हुई। एसआई ने बताया कि आरोपी नानकमत्ता से क्षेत्र में स्मैक बेचने आया था।