बाजपुर के गांव कनौरा निवासी वली मोहम्मद ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में तहरीर देकर एक कंपनी एजेंट पर 140 रुपये प्रति दिन जमा करने की स्कीम बताकर दर्जन भर लोगों से लाखों रुपये की धनराशि हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि गांव कनौरा निवासी वली मोहम्मद, गांव दढ़ियाल निवासीर सलीम अहमद, बाजपुर गांव निवासी जिशान, इसी गांव निवासी सगीर अहमद, रेशमा, गांव महेशपुरा निवासी रहीस अहमद, इसी गांव निवासी सुभाष चंद ने एक कंपनी एजेंट को प्रति सप्ताह में धनराशि जमा की थी। जो करीब 8-10 लाख रुपये होती है। मांगने पर एजेंट ने देने से मना कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।