रामनगर (नैनीताल)। छात्रा से प्यार का इजहार करने गए एक युवक ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर लोगों की मदद से छात्रा ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जब छात्रा के परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने अस्पताल में ही छात्रा की धुनाई कर दी। इसके बाद छात्रा के परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी और उससे जान का खतरा बताया। होश आने पर युवक भी थाने पहुंच गया। तभी कोतवाली पहुंची पहुंची युवक की मां ने भी बेटे की पिटाई कर दी। थाने में स्थिति बिगड़ती देख एसआई इंद्रजीत सिंह ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजन छात्रा को घर ले गए और युवक को दोबारा अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।