फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। एक व्यक्ति ने एक ही प्लॉट दो लोगों को बेच दिया। इस मामले में साढ़े पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी की तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला खताड़ी निवासी जाकिर हुसैन ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसने ग्राम पूछड़ी निवासी शाकिर हुसैन से 990 फुट का प्लॉट खरीदा था। 5.65 लाख रुपये देकर प्लॉट खरीदने के कुछ दिन बाद जब वह उस प्लॉट पर मकान बनवाने निर्माण सामग्री लेकर पहुंचा तो पूछड़ी के ही शरीफ ने निर्माण कार्य पर आपत्ति जता उस प्लॉट को अपना बताया। शरीफ का कहना था कि उसने शाकिर से यह प्लॉट 4.55 लाख हजार रुपये में खरीदा है। इस बाबत जब शाकिर से पता किया तो उसने बताया कि उसने शरीफ के पैसे देने थे, जिसके चलते उसे यह प्लॉट दिया गया है। बताया कि 15 दिन में शरीफ के पैसे वापस करके वह इस प्लॉट पर उसका कब्जा दिलवा देगा लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी शाकिर ने न तो उसे प्लॉट पर कब्जा दिलाया और न ही भुगतान लौटाया। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि इस मामले में शाकिर के खिलाफ धोखाधड़ी के जुर्म में धारा 420 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें