नैनीताल। मंगोली क्षेत्र में मिले अज्ञात शव की शिनाख्त करने के लिए रविवार को दो लोग रुद्रपुर से यहां पहुंचे। हालांकि उन्होंने शव को पहचानने से इनकार कर दिया। 14 सितंबर को मंगोली क्षेत्र में 32 वर्षीय युवक का शव हत्या कर फेंक दिया गया था। तब से मल्लीताल पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। जिन थानों में गुमशुदगी, अपहरण के केस दर्ज हैं, उन थानों के जरिये लापता लोगों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। मल्लीताल के कोतवाल विपिन चंद्र पंत ने सोशल मीडिया के जरिये सूचना रुद्रपुर जिले में भेजी थी। इसके बाद दो रुद्रपुर से दो लोग मल्लीताल कोतवाली पहुंचे। कांस्टेबल मनोज जोशी ने मोर्चरी में ले जाकर उन्हें शव दिखाया तो उन्होंने पहचाने से इनकार कर दिया। कोतवाल पंत ने बताया कि वह शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई है।