फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में पानी के टब में डूबने से बालिका की मौत

विज्ञापन
बिंदुखत्ता में बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। खेलते-खेलते बाथरूम पहुंच गई एक साल की मासूम की पानी के टब में डूबने से मौत हो गई। बच्ची की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हादसा पच्चीस एकड़ कॉलोनी में शनिवार सुबह हुआ। सेंचुरी पेपर मिल के छह नंबर बोर्ड प्लांट में कार्यरत मजदूर राजेश वर्मा की एक साल बेटी पलक आंगन में ख्ेाल रही थी। काफी देर तक घर में नजर नहीं आई तो मां साधना वर्मा ने इधर-उधर तलाश की। बाथरूम में देखा तो पानी से भरे टब में पलक अचेत पड़ी थी। मां की चीखें निकल गईं। बच्ची की सांसें कम चल रही थीं। साधना ने तुरंत पति राजेश को खबर की तो उसे तुरंत पेपर मिल की डिस्पेंसरी में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. सुनील मधवार ने उसे एंबुलेंस से हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की खबर सुनकर माता-पिता बदहवास हो गए। राजेश ने बताया कि उसके दो बेटे हर्ष (8) और अंशु (6) हैं। पिछले साल पलक का जन्म होने पर परिवार वाले खुश थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें