बाजपुर में जंगलात टीम ने शनिवार को साइकिलों पर शीशम के गिल्टे लादकर ला रहे तस्करों की घेराबंदी की। टीम ने एक तस्कर को दबोच लिया। जबकि अन्य चार तस्कर शीशम के गिल्टे छोड़कर भाग गए। गिरफ्तार तस्कर शाहरुख निवासी चनकपुर का बताया गया है। शीशम के चार गिल्टों को कब्जे में ले लिया। आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। वन कर्मचारी फरार आरोपियों की तलाश में जुटे हैं। टीम में वन दरोगा सुरेंद्र सिंह, संदीप सिंह, सुमेर सिंह, नवीन चंद्र आदि थे।