बाजपुर में नगर के वार्ड दो निवासी ज्योति ने कोतवाली में तहरीर देकर ससुरालियों पर पति की मृत्यु के बाद उसकी बीमा राशि हड़पने के इरादे से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। ज्योति की शादी करीब दो साल पहले हरजीत सिंह के साथ हुई थी। बीते 10 जून को उसके पति की मृत्यु हो गई। ज्योति अपनी पांच माह की पुत्री के साथ ससुराल में रह रही है। आरोप है कि उसके ससुरालियों ने उससे सादे कागज और स्टांप पर हस्ताक्षर करा लिए।