फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां व पति लगाया किडनी बेचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। काशीपुर की एक गर्भवती महिला ने अपनी मां और पति समेत कुछ अन्य लोगों पर उसके साथ मारपीट, गाली गलौच और किडनी बेचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गोपीपुरा क्षेत्र काशीपुर निवासी महिला ने बृहस्पतिवार को महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी को पत्र सौंपा। बताया कि कुछ समय पूर्व उसकी मां ने साजिश के तहत उसका विवाह जसपुर क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ कराया था। इसके बाद पति ने उसे काशीपुर में एक मकान में अपने साथ रखा था। महिला का आरोप है कि एक बार उसने उसकी किडनी बेचने और पैसों के लेनदेन को लेकर उसकी मां-पति के बीच फोन पर झगड़ा सुना। तब उसे पता चला कि उसकी मां, मामा, बड़ी बहन, जीजा ने पति से दो लाख रुपये लेकर उसकी किडनी का सौदा किया था। घर पर पति के कुछ दोस्तों के आने-जाने से भी उसे शक हुआ। आरोप है कि घर आने वाले लोग शराब भी पीते थे। एक बार एक व्यक्ति ने उसके साथ जबरदस्ती भी की थी। महिला का आरोप है कि कुछ दिन बाद पति ने उसे अपने घर जसपुर में रखा और वहीं जांच के लिए खून का नमूना एक डॉक्टर को दिलवाया। इसके बाद पति ने कहा कि मुरादाबाद में छोटा सा ऑपरेशन होना है, लेकिन वह भागकर गोपीपुरा क्षेत्र निवासी बहन के घर आ गई। इस संबंध में अमिता लोहनी ने बताया कि वह काशीपुर पुलिस से वार्ताकर पीड़िता को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें