केलाखेड़ा। गांव गुमसानी निवासी सुबोध कुमार ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर इसी गांव के एक युवक पर उसकी पत्नी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि मंगलवार को देर शाम सुबोध की पत्नी घर से बीस हजार रुपये की नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने आरोपी युवक के एक रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।