बाजपुर में एसएसआई नासिर हुसैन ने बताया कि एक अगस्त को बाजपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें एक पक्ष के लोगों को चोटें आई थी। मंगलवार को पुलिस ने काशीपुर के आईटीआई क्षेत्र निवासी अनिल कुमार की तहरीर के आधार पर यूपी के गांव हसनपुर मुरादाबाद निवासी ठाकुर और श्रीपाल के खिलाफ धारा 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।