फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे एडमिन तक पहुंची पुलिस की जांच, सदस्यों से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खटीमा में 2020 खालिस्तान रिफ्रेंडम ग्रुप के एक एडमिन को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस दूसरे एडमिन तक भी पहुंच चुकी है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की एडमिन और ग्रुप से जुड़े सदस्यों से पूछताछ जारी है। दूसरे एडमिन के भी क्षेत्र के आस-पास के ही निकलने की चर्चा है।
विज्ञापन

पुलिस ने पिछले तीन माह से सोशल मीडिया में सक्रिय उक्त व्हाट्स एप ग्रुप के एक एडमिन हरजीत सिंह को चार सितंबर को गिरफ्तार किया था। क्षेत्र से भी खालिस्तान के नाम से ग्रुप के एडमिन की गतिविधि सामने आने पर पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई। इसके बाद से ही निरंतर उक्त ग्रुप से जुड़े सदस्यों की जांच की जा रही है। अभी तक पुलिस मोबाइल बंद आने से दूसरे एडमिन तक नहीं पहुंच पाई थी। पुलिस की मानें तो दूसरे एडमिन तक जांच पहुंच गई है। साथ ही जुड़े सदस्यों से पूछताछ भी की गई है। पुलिस निरंतर पांच दिनों से इस ग्रुप से जुड़े अनेक सदस्यों से पूछताछ कर चुकी है। ग्रुप में आदान-प्रदान हुए संदेशों की भी जांच जारी है। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि दूसरे एडमिन तक पुलिस की जांच पहुंच गई है। इस ग्रुप के करीब 40-50 सदस्यों में क्षेत्र के अधिकांश सदस्य पुलिस की रडार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें