फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के शौचालय में गमछे से लटके मिले बालक के शव से सनसनी

विज्ञापन
sucide shimla
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। बरेली से काशीपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के शौचालय में शुक्रवार को गमछे से लटका किशोर का शव मिला। जीआरपी की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

बरेली से काशीपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (55345) शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे लालकुआं स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान एक यात्री लघुशंका के लिए शौचालय में पहुंचा। वहां गमछे से लटका शव देख उसने सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक आनंद गिरी, रमेश राणा, किशोर कुमार और जीआरपी ने शव को उतारकर शिनाख्त के लिए प्लेटफार्म में रखा। तलाशी में उसकी जेब से एक हजार रुपये और नशीला पदार्थ मिला। उपनिरीक्षक ने बताया कि करीब 14 वर्षीय मृतक मुस्लिम प्रतीत हो रहा है। उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पुलिस किशोर की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें