किच्छा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार देर शाम कोतवाल मोहन चंद्र पांडे से मुलाकात की। बताया कि नगर के गैस एजेंसी रोड पर रहने वाले दानिश सिद्दीकी ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है।
सूचना पर पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरू की। कोतवाल पांडे ने बताया कि रविवार को पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी ने दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने का शपथ पत्र दिया है।
इस पर उसका धारा 81 के तहत चालान किया गया। वहां नगर अध्यक्ष लवी सहगल, प्रहलाद खुराना, दिनेश भाटिया, विवेक राय आदि थे।