खटीमा। बानूसा पचपेड़ा निवासी अभिषेक सिंह ने शनिवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोरी के शक में 18 अगस्त को उसके भाई को झनकट कस्बे से कुछ लोग जबरन उठाकर ले गए।
गालीगलौच, मानसिक उत्पीड़न कर उसे खंभे से बांधकर पीटा गया। एसआई राजेंद्र पंत ने बताया कि मामले में अजीत सिंह, उसके पुत्र, विंद्रा, विनोद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 363, 341, 342, 323, 504, 500 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।