केलाखेड़ा। बेरिया दौलत चौकी प्रभारी संजीत कुमार ने शुक्रवार दोपहर पुलिस टीम के साथ गांव बैरिया दौलत पेप्सी प्लांट के पास छापा मारा।
इस दौरान बाबू सिंह निवासी गांव लालपुरी, नरेश सिंह निवासी मोहल्ला संजय कॉलोनी बाजपुर, राकेश निवासी शिवपुरी और अमरजीत सिंह निवासी गांव विजय राम्पुरा को गिरफ्तार किया।
इस दौरान ताश की गड्डी और 7830 रुपये की नकदी बरामद की। टीम में एसआई संजीत कुमार, जगदेव सिंह, प्रकाश आदि थे।