फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताकुला के पास पुलिस स्कॉर्ट की गाड़ी पलटी, चालक हुआ जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। हल्द्वानी से स्कॉर्ट ड्यूटी कर लौट रही पुलिस की गाड़ी ताकुला के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे चालक जख्मी हो गया। सूचना पर एसओ तल्लीताल राहुल राठी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और चालक को तुरंत ही बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना पाकर एएसपी हरीश चंद्र सती जिला अस्पताल पहुंचे और घायल का हालचाल लिया। एसओ ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े नौ बजे स्कॉर्ट में हल्द्वानी गई गाड़ी को लेकर चालक लाल सिंह लौट रहा था। इसी बीच ताकुला के पास गाड़ी के टायर की रॉड टूट गई और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक लाल सिंह को चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें