रामनगर (नैनीताल)। हाथीडंगर में मिले शव की शिनाख्त होने से पहले ही शुक्रवार को चिल्किया में अज्ञात युवक का शव मिला है। एसआई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि काशीपुर रोड एनएच-121 चिल्किया क्षेत्र लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास शुक्रवार शाम सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। उसकी जेब में 11 रुपये मिले। उसका पूरा शरीर भीगा था। वहीं हाथीडंगर में बृहस्पतिवार को मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की शुक्रवार को भी शिनाख्त नहीं हो सकी।