खटीमा में घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल पहुंचे विरिया मझोला निवासी तेज सिंह शाही का डॉक्टरों ने उपचार किया। पूछताछ में तेज सिंह ने बताया कि वह घर से निकला ही था कि रास्ते में एक नशेड़ी व्यक्ति रोककर उसके साथ गाली गलौज करने लगा। गाली देने से मना करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी और उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।