खटीमा में ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस की गश्त धीमी पड़ते ही चोर सक्रिय हो गए हैं। पिछले तीन दिनों में बानूसा और गांधी नगर क्षेत्र में चोरों ने आधा दर्जन ग्रामीणों की पानी की मोटर, ट्रैक्टरों का सामान उड़ा दिया। शुक्रवार को बानूसा के पूर्व ग्राम प्रधान सुखदीप सिंह लाडी के नेतृत्व में ग्रामीण कोतवाली आ धमके। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की रात भी कावल सिंह, सुभाष सिंह के घरों से दो ट्रैक्टर का सामान और मोटर चोरी हो गई। जबकि 14 अगस्त को गांधी नगर निवासी राजू व विजय सिंह के घर से भी मोटर चोरी हुई। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि रात की गश्त तेज है और जल्द संदिग्धों को दबोच लिया जाएगा।