बाजपुर। पुलिस ने अवैध खनन से भरे दो वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया। कोतवाल तुषार बोरा ने बताया कि पुलिस टीम ने रविवार को हाइवे स्थित दोराहा चौक पर चेकिंग के दौरान अवैध खनन से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ कर सीज कर दीं। कोसी नदी क्षेत्र में पट्टों की आड़ में अवैध खनन चल रहा है। लोग बैलगाड़ियों और बुग्गी में उपखनिज भरकर एक स्थान पर एकत्र कर ऊंचे दामों में बेचते हैं।