रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा क्षेत्र के हाथीडंगर नहर में अज्ञात पुरुष का शव मिला है। पीरूमदारा पुलिस चौकी प्रभारी विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि यह शव कहीं से बहकर आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। मृतक की उम्र 40 से 45 साल आंकी गई है। उसके जेब से ऊधमसिंह नगर जिले से जारी रेल टिकट मिलने की सूचना है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।