खटीमा कोतवाली पुलिस ने फर्जी हस्ताक्षर और फोटो के जरिये फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने के आरोप में वांछित चार लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि सिविल लाइन (बरेली) निवासी राजीव जैन ने आधा दर्जन लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाकर कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में वार्ड संख्या तीन निवासी मोबीन अहमद, लोहियाहेड रोड निवासी शाहउद्दीन अंसारी, गोटिया वार्ड दो निवासी नाजिम खां, वार्ड नंबर तीन निवासी शरीफ हुसैन वांछित चल रहे थे। चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।