फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में दो पक्षों में चले लाठी डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नानकमत्ता की दुकान के बाहर खाली पॉलिथीन फेंकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में चले लाठी डंडों से युवक का हाथ टूट गया वहीं दूसरे पक्ष की महिला भी चोटिल हो गई।रुद्वारा मार्केट में टीचर्स कॉलोनी नानकमत्ता निवासी मनजीत सिंह की जनरल स्टोर की दुकान है। वहीं पड़ोस में ही गुरविंदर कौर की भी जनरल स्टोर की दुकान है। सोमवार की रात को दुकान के बाहर पड़ी पॉलिथीन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चलने से मनजीत सिंह घायल हो गए वहीं दूसरे पक्ष की गुरविंदर कौर भी चोटिल हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें