फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता पर तलवार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। लखनपुर में तीन युवकों ने भाजपा नेता पर तलवार से हमला कर उसे घायल कर दिया और 8500 रुपये लूट लिए। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसबीआई लखनपुर के पास बृहस्पतिवार रात तीन युवकों ने एक ठेले पर खाना खाने के बाद रुपये देने से मना कर दिया। इस पर उनमें कहासुनी हुई तो वहां मौजूद गोरखपुर बैड़ाझाल निवासी भाजपा नेता प्रदीप सिंह नेगी ने तीनों युवकों से भुगतान मांगा। इसके विरोध में तीनों युवकों की भाजपा नेता से झड़प हो गई। इसी दौरान एक युवक ने तलवार निकालकर भाजपा नेता पर हमला कर दिया, जिससे भाजपा नेता की तीन अंगुलियां कट गईं। इसके बाद हमलावर भाजपा नेता का पर्स लूटकर फरार हो गए। पर्स में 8500 रुपये रखे थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल भाजपा नेता को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। घायल भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने टेड़ा रोड लखनपुर निवासी भीम सुनार, प्रशांत रावत, संदीप रावत उर्फ सैंडी के खिलाफ धारा 392, 352, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल विक्रम सिंह राठौर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


मारपीट कर साढ़े आठ हजार रुपये लूटे
पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें