फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार और गर्भपात के आरोप का मामला महिला हेल्पलाइन को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सितारगंज में चार अगस्त को एक विवाहिता परिजनों और गांव के जनप्रतिनिधियों के साथ कोतवाली पहुंची। उसने प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार को पति समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि उसके पति ने उससे दूसरी शादी की थी, जिसका उसे शादी का बाद पता चला था। पहली पत्नी मर चुकी है, जिससे उसके तीन बच्चे हैं। आरोप लगाया था कि उसके गर्भवती होने पर ससुरालियों ने एक राय होकर उसकी मर्जी के बिना गर्भपात करा दिया। पति शारीरिक संबंध बनाने के दौरान जबरदस्ती अप्राकृतिक यौन शोषण करता था। गत 14 जुलाई को आरोपियों ने गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की और मारपीट के बाद धक्के मारकर घर से निकाल दिया। जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही है। बृहस्पतिवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक मदन मोहन जोशी ने आरोपी पति व अन्य ससुरालियों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की। साथ ही पति व पत्नी के बीच काउंसिलिंग कराई। लेकिन पति पत्नी को अपने साथ रखने को तैयार ही नहीं है। एसएसआई जोशी ने बताया कि मामला महिला हेल्पलाइन भेजा गया है। यदि, वहां भी कोई हल नहीं निकला तो महिला परिवार न्यायालय की शरण ले सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें