फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी निकेतनों की जांच को डीएम ने गठित की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तर प्रदेश के देवरिया नारी संरक्षण केंद्र में बच्चियों के यौन शोषण का खुलासा होने के बाद कमिश्नर राजीव रौतेला ने डीएम को जिले के नारी निकेतन व संप्रेक्षण गृहों की जांच के निर्देश दिए हैं। डीएम ने जांच के लिए टीम गठित कर दी है। एसडीएम, सीओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी और बाल विकास परियोजना अधिकारी की संयुक्त टीम बनाकर डीएम ने एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन


कमिश्नर राजीव रौतेला ने डीएम विनोद कुमार सुमन को निर्देश दिए थे कि संयुक्त टीम बनाकर जिले के सभी राजकीय व निजी संरक्षण गृह, जहां बालिकाएं, महिलाएं रहती हैं, उनकी जांच कराई जाए। डीएम ने कमिश्नर के निर्देश पर बुधवार को टीम का गठन कर दिया। संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, सीओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी और बाल विकास परियोजना अधिकारी को टीम में शामिल किया गया है।

डीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश के देवरिया में बच्चियों के यौन शोषण का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। ऐसे में राजकीय संप्रेक्षण गृह हल्द्वानी, राजकीय नारी निकेतन हल्द्वानी, एनएबी हल्द्वानी, यूएसआर इंदू समिति की जांच कराने की जरूरत समझी जा रही है। टीम सभी संरक्षण केंद्रों में जाकर जांच पड़ताल करेगी। टीम सदस्य संरक्षण गृहों में रह रहीं महिला व बच्चियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं व अन्य सुविधाओं की जानकारी लेगी। जरूरत पड़ने पर बयान भी दर्ज करेगी। गड़बड़ी मिलने पर जिलाधिकारी को रिपोर्ट देंगी। डीएम ने निर्देश दिये हैं कि सभी अधिकारी जांच करके एक सप्ताह के भीतर उन्हें रिपोर्ट दें। आदेश की सूचना एसएसपी जन्मेजय खंडूरी समेत सभी अधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नारी निकेतनों की जांच को डीएम ने गठित की टीम
राजस्व, समाज कल्याण, प्रोबेशन, जिला कार्यक्रम, पुलिस विभाग के अधिकारी करेंगे जांच
देवरिया में बच्चियों के यौन शोषण का मामला सामने आने के बाद लिया फैसला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें