फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों से खाता खोलने से पहले पेन नंबर मांगा तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। अब छात्र-छात्राओं से खाता खोलने से पहले पैसे और पैन नंबर मांगने वाले बैंक अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। डीएम विनोद कुमार सुमन ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। उन्होंने बैंक अधिकारियों से कहा है कि विद्यार्थियों के खाते बिना पैन नंबर और न्यूनतम राशि के खोले जाएं। बीते दिनों डीएम के संज्ञान में था कि बैंक कर्मचारी छात्र-छात्राओं के खाता खोलने में आनाकानी करते हैं। विद्यार्थियों के खाते जीरो बैलेंस पर खोले जाते हैं, लेकिन बैंक न्यूनतम राशि की मांग करते हैं। स्कूली बच्चों के खाते बिना पेन नंबर के खोले जाने चाहिए, लेकिन बैंक कर्मचारी अभिभावकों से पैन नंबर की मांग करते हैं। ऐसे में अधिकतर बच्चों के बैंक खाते नहीं खुल पा रहे हैं। छात्र-छात्राओं को इस परेशानी से बचाने के लिए डीएम ने सोमवार को आदेश जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें