रामनगर (नैनीताल)। रामनगर में नशीली दवाएं बेचने पर पांच मेडिकल स्टोरों में क्रय विक्रय पर रोक लगा दी गई है। सोमवार को औषधि निरीक्षक ने छापेमारी कर अनियमितता मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा है। औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने रामनगर के पांच मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। इन मेडिकल स्टोरों पर भारी अनियमितताएं मिलीं। इस पर औषधि निरीक्षक ने क्रय विक्रय पर रोक लगा दी। इसके साथ अपना स्पष्टीकरण भी देने को कहा है। एक ओर जहां औषधि निरीक्षक छापेमारी कर रही थीं कि तो वहीं रामनगर के अन्य मेडिकल स्टोरों पर हड़कंप मचा रहा।