फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से मारपीट, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा क्षेत्र के लोकमानपुर चोपड़ा निवासी महिला ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि सोमवार वह अपने घर में थी, तभी ग्राम उदयपुर चोपड़ा निवासी कलीमुद्दीन और मुकीम घर में घुस आए। आरोप है कि वह अभद्रता, छेड़छाड़ करने लगे। इसका विरोध करने पर मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर दोनों फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 354, 452, 323, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। वहीं दूसरे पक्ष ने भी तीन लोगों के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि इनमें एक कार खरीदने का झगड़ा चल रहा है। इसी विवाद में मारपीट हुई है। पुख्ता सबूत जुटाकर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें