फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की दीवार में घुसा डंपर सीज

विज्ञापन
डंपर स्कूल से टकराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्टोन क्रशर से उपखनिज ले जाने वाले डंपर चालकों की लापरवाही बढ़ती जा रही है। इसी कारण शनिवार सुबह अनियंत्रित डंपर स्कूल की दीवार से टकरा गया। इससे दीवार समेत विंडो एसी भी क्षतिग्रस्त होने पर शिक्षक, बच्चों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

डंपर यूके 06/0613 शनिवार सुबह एक स्टोन क्रशर से उपखनिज ला रहा था। इसी बीच किसी दूसरे डंपर से साइड लेते समय यह डंपर उदयपुरी बंदोबस्ती स्थित कृष्णा ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल की दीवार से टकरा गया, जिससे स्कूल की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। विंडो एसी भी पिचक गया। इससे बच्चों समेत शिक्षकों में भी हड़कंप मच गया। पीरूमदारा पुलिस चौकी प्रभारी कवींद्र शर्मा ने बताया कि चौकी लाकर डंपर को सीज किया गया है। इस घटना पर अभिभावकों समेत आसपास के लोगों में भी गुस्सा है। उनका कहना है कि अनियंत्रित वाहन लगातार ग्रामीणों, स्कूली बच्चों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। इनसे नलों की पाइपलाइन समेत सड़क, पुलिया भी आए दिन क्षतिग्रस्त हो रही हैं। उन्होंने स्कूल खुलने की अवधि में उपखनिज भरे वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें