फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकाउंटेंट तीन लाख लेकर फरार

विज्ञापन
100 का नोट
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। स्टोन क्रशर में एकाउंटेंट का काम करने वाला एक व्यक्ति तीन लाख रुपये और चेक लेकर फरार हो गया। मामले में स्टोन क्रशर स्वामी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली में पीरुमदारा निवासी अमरीक सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि उनके स्टोन क्रशर में 19 साल से संजीव कुमार सक्सेना निवासी कानिया एकाउंटेंट का काम देखता था। संजीव के जिम्मे स्टोन क्रशर से जुड़े आय-व्यय, सेल, विक्रय के टैक्स, बैंक आदि के काम देखने की जिम्मेदारी थी। बीती 26 जुलाई को संजीव को तीन लाख रुपये नगद बैंक में जमा करवाने के लिए, 25 हजार का चेक रामनगर में टैक्स का काम देखने वाले अधिवक्ता को दिए जाने के लिए दिया गया था। लेकिन संजीव ने न तो उनकी रकम ही बैंक में जमा की और न ही चेक अधिवक्ता को दिया। रकम व चेक के बारे में पूछताछ करने पर संजीव उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें