बन्नाखेड़ा (बाजपुर) में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी डंडे चल गए, जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार को गांव गोबरा निवासी योगेश और ऋषि कुमार के बीच पैसों के लेने देन को लेकर विवाद हो गया। हंगामा होने पर दोनों के परिजन भी आ धमके। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें योगेश, दिनेश, विवेक और दूसरे पक्ष से ऋषि कुमार, राजीव कुमार घायल हो गए। ग्रामीणों ने समझाकर मामला शांत कराया और घायलों को सीएचसी भेजा। दोनों पक्षों ने एक दूसरे आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी में तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। इधर चौकी प्रभारी पीके पंत ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।