फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को स्मैक बेंचने वाला तस्कर गिरफ्तार, आठ ग्राम चरस मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। छात्रों को स्मैक का आदी बनाने वाला तस्कर सोमवार को मल्लीताल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मल्लीताल पुलिस ने 8.10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। आरोपी उत्तर प्रदेश के बिलासपुर से स्मैक लाकर यहां बेचता था और कई साल से तस्करी में लिप्त था। छह महीने से वह पुलिस के रडार पर था। आरोपी खुद भी स्मैक का आदी है।
विज्ञापन


सरोवर नगरी में लंबे समय से स्कूली बच्चे नशे के आदी हो रहे हैं। छह महीने पहले एसएसपी की एसओजी ने मल्लीताल थाना क्षेत्र में छापा मारकर चार्टन लॉज मल्लीताल निवासी रोहित तिवारी नामक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। उस दौरान आरोपी कम मात्रा में स्मैक मिलने के कारण छूट गया। इसके बाद एसएसपी ने एएसपी हरीश चंद्र सती को आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने के निर्देश दिए। सोमवार को मल्लीताल थाने के एसआई दीपक बिष्ट, कांस्टेबल विनोद यादव और सोनू ने आरोपी रोहित तिवारी को चूना धारा के पास देखा। पुलिस को देखकर आरोपी सकपका गया और भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक पीने का आदी है और बिलासपुर से स्मैक लाकर यहां बेचता भी है।

एसआई दीपक बिष्ट ने सीओ सिटी विजय थापा को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंच गए। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 8.10 ग्राम स्मैक मिली। मंगलवार को मल्लीताल कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी हरीश चंद्र सती ने बताया कि आरोपी लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। सीओ सिटी विजय थापा ने बताया कि अभी कई अन्य संदिग्ध पुलिस के निशाने पर हैं। इंस्पेक्टर विपिन चंद्र पंत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




छात्रों को स्मैक बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, आठ ग्राम स्मैक मिली
-सालों से उत्तर प्रदेश से यहां लाकर बेचता था स्मैक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें