नैनीताल। जिला विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को शहर में हो रहे अवैध निर्माणों के विरुद्ध कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने पान सिंह, आनंद बिष्ट, वीके शर्मा और सलीम समेत पांच लोगों के निर्माण को सील कर दिया। सचिव हरबीर सिंह ने बताया कि अवैध निर्माणों को किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
नैनीताल में पांच अवैध निर्माण सील