फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी जिलों में पार्किंग स्थल का करें चयन: रौतेला

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। आयुक्त कुमाऊं मंडल राजीव रौतेला ने मंडल की कानून, यातायात व्यवस्था को लेकर मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। इसमें आयुक्त रौतेला ने पुलिस अधिकारियों को थानों में सुझाव बॉक्स लगाने के साथ ही पर्वतीय जिलों में पार्किंग स्थलों का चयन करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने सुगम यातायात को देखते हुए बागेश्वर, कपकोट, अल्मोड़ा, चंपावत के डीएम और पुलिस अधिकारियों से पार्किंग स्थलों के चयन को लेकर संयुक्त कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने डीएम विनोद कुमार सुमन, डॉ. नीरज खैरवाल को खुले खेतों में मकान बनाकर रह रहे लोगों के लिए सोलर लाइटें लगाने को कहा। उन्होंने तराई, भाबर के क्षेत्र में बाहरी लोगों का सत्यापन करने को कहा। उन्होंने मंडल में होने वाले धरना, प्रदर्शन के लिए डीएम, एसडीएम को सशर्त अनुमति देने को कहा। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान यूएस नगर के जिला, पुलिस प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। कहा कि कांवड़यात्रियों के स्वागत, विश्राम के लिए भिन्न संगठनों की ओर से लगाए जाने वाले पंडालों की पूर्व स्वीकृति लेना जरूरी होगा। उन्होंने बहा कि अनुमति के दौरान इस बात का भी ध्यान रखना अनिवार्य होगा कि किसी भी प्रकार से टकराव की स्थिति पैदा न हो। उन्होंने साइबर क्राइम के नियंत्रण के लिए सिविल, राजस्व महकमे के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाए। इस दौरान आईजी कुमाऊं पीएस रावत, अपर आयुक्त संजय कुमार खेतवाल, आरटीओ राजीव मेहरा, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, एसडीएम अभिषेक रुहेला, डीएफओ बीजू लाल टीआर, एआरटीओ विमल पांडे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें