सितारगंज में बच्चों की कहासुनी के बाद पड़ोसी ने मां-बेटे की लात घूंसों से पिटाई कर दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार की शाम करीब 3:45 बजे नहरपार वार्ड संख्या छह में बच्चों के बीच कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए पड़ोसी ने अपने पड़ोसी के बालक को पीट दिया। आरोप है कि बालक की मां जब मौके पर बचाव करने पहुंची तो आरोपी पड़ोसी ने उसकी भी लात-घूसों से पिटाई कर दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला प्रेमलता पत्नी सुनील रस्तोगी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।