फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने मंडल सुरक्षा आयुक्त को जांच के ओदश दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विरोध, प्रदर्शन कर आरपीएफ का पुतला फूंका। उन्होंने आरपीएफ इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने यहां स्टेशन चौराहे पर सभा की। इसमें रेलवे और आरपीएफ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि आरपीएफ इंस्पेक्टर स्टेशन से काफी दूर हाथीखाना, खड्डी मोहल्ला, नगीना कॉलोनी क्षेत्र में भी रेल पटरी पार कर रहे लोगों को भी हवालात में डाल दिया। इसे उत्पीड़न बता कांग्रेसियों ने आंदोलन की चेतावनी दी। इनमें कांग्रेस जिला महामंत्री भुवन पांडे, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष इमरान खान, मुकेश कुमार, नब्बू खान, विनोद पांडे, विपिन सिंह बोरा, शालू खान, अर्जुन नाथ गोस्वामी, छोटू खान, शब्बीर शाह, मनोज मौर्या, आमिर खान, दीपक कश्यप, अनवर खान, रवि कश्यप आदि थे।


डीआरएम ने मंडल सुरक्षा आयुक्त को जांच सौंपी
लालकुआं (नैनीताल)। क्षेत्र में रोजाना हो रहे आंदोलनों को देखते हुए मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह ने आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक पर लगे आरोप की जांच मंडल सुरक्षा आयुक्त को सौंपी है। डीआरएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आरपीएफ इंस्पेक्टर को लेकर वेंडरों, व्यापारियों, राजनीतिक दलों के आंदोलन की जानकारी उन्हें मिल गई है। उन्होंने मामले की जांच करने के लिए मंडल सुरक्षा आयुक्त को नियुक्त किया है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर अगला निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें