फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विघुत विभाग ने चार लोगो के बिजली चोरी करते पकड़ा, सौंपी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी/रामनगर (नैनीताल)। ऊर्जा निगम की टीम ने छापा मारकर दो बिजली चोरों को रंगे हाथों पकड़ हैं। ईई डीके जोशी ने बताया कि धोबीघाट राजपुरा निवासी मो. शाकिर, आवास विकास निवासी कृपा शंकर तिवारी के मीटरों की जांच प्रयोगशाला में की गई। मीटर के अंदर छेड़छाड़ कर एक और दो किलोवाट की घरेलू बिजली चोरी पकड़ी गई। दोनों के खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। टीम में एसडीओ अजय भारद्वाज, एई मीटर रोहिताशु पांडे, जेई मीटर चांद मोहम्मद और प्रेम प्रकाश थे। दूसरी ओर ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने रामनगर के पीरूमदारा में तीन व थारी क्षेत्र में एक को रंगे हाथों बिजली चोरी करते पकड़ लिया। सभी के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर सौंपी गई हैं। ऊर्जा निगम के एसडीओ ललित मोहन ने बताया कि शुक्रवार को पीरूमदारा निवासी प्रीतम सिंह, भूकन सिंह, बलविंदर सिंह, थारी निवासी विधान विश्वास को कटिया डालकर विद्युत चोरी करते पकड़ा गया। इस दौरान टीम में एई विजिलेंस अनुज त्रिपाठी, अंशुल, जेई प्रवीन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें