रामनगर (नैनीताल)। सेक्टर-15 नोएडा निवासी विजेंद्र सोनी रविवार को गर्जिया आरक्षित वन क्षेत्र में बिना अनुमति के ड्रोन से शूटिंग करता पकड़ा गया। कोसी रेंज की धुलवा बीट के वनकर्मियों ने ड्रोन जब्त कर आरोपी से 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। बाद में कड़ी हिदायत देकर उसे छोड़ दिया गया। इस दौरान रेंजर भगवत प्रसाद पंत, धर्मप्रकाश मौलेखी, भगवत सिंह, बृजेंद्र चौहान, कमल मौलेखी, प्रेम सिंह आदि थे। वहीं आरक्षित वन क्षेत्र में दाबका बीट के नदी तल से शुक्रवार को अवैध उपखनिज लाते एक ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया गया। इस मामले में अज्ञात वाहन स्वामी के विरुद्ध वन अपराध दर्ज किया गया है।