फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी करते नौ को पकड़ा

विज्ञापन
बिजली चोरी - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
हल्द्वानी। लाइन नंबर 12 में ओवरलोड हुए ट्रांसफार्मर ने बिजली चोरी के राज खोल दिए। पांच लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए और चार लोग घरेलू बिजली का व्यावसायिक प्रयोग करते धरे गए।
विज्ञापन

एसडीओ केके पंत, जेई बंशीधर डालाकोटी, नवीन पंत ने बृहस्पतिवार को आजादनगर, गांधीनगर में चेकिंग के दौरान विद्युत चोरी पकड़ी। ईई नगर डीके जोशी ने बताया कि बुधवार को लाइन नंबर 12 में एक ट्रांसफार्मर खराब हुआ था। ट्रांसफार्मर में ओवरलोड के कारण दिक्कत आ रही थी। ट्रांसफार्मर ठीक करने के बाद चेकिंग के दौरान सलाउद्दीन लाइन नंबर 10 आजादनगर, शाकिर हुसैन लाइन नंबर 13 आजादनगर, लता गांधीनगर, कमलेश गांधी नगर, भागीरथ पाल को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। पांचों के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया, जबकि आदिल लाइन नंबर आठ आजादनगर, रेशमा लाइन नंबर 10 आजादनगर, शौकत हुसैन लाइन नंबर 10 आजादनगर, जहीर आलम लाइन नंबर 11 आजादनगर घरेलू बिजली कनेक्शन का व्यावसायिक प्रयोग कर रहे थे।

पांच बिजली चोरी करते पकड़े गए, चार कर रहे थे व्यावसायिक प्रयोग
पांच के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरी करते नौ लोगों को पकड़ा
रामनगर (नैनीताल)। ऊर्जा निगम ने बृहस्पतिवार को नयागांव चौहान और चिल्किया क्षेत्र में नौ लोगों को विद्युत चोरी करते रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके उपरांत सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी गई। निगम के एसडीओ ललित मोहन ने बताया कि बृहस्पतिवार को तेलीपुरा चिल्किया निवासी सलीम अहमद, फुरकान, अबरार, शमशेर अहमद, नौशाद अली, जमालुद्दीन, जाकिर, नयागांव चौहान निवासी अकरम, प्रकाश नैनवाल को बिजली चोरी करते पकड़ लिया। इस दौरान एई विजिलेंस अनुज त्रिपाठी, अंशुल, जेई प्रवीन चौहान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें