रामनगर (नैनीताल)। दिल्ली पुलिस की मदद से कोतवाली पुलिस ने छतरपुर मेट्रो स्टेशन दिल्ली से धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार आरोपी गिरीश चंद्र बौड़ाई निवासी तहसील भिकियासैंण जिला अल्मोड़ा के गांव रत्ना बाजार सिनौड़ा का मूल निवासी है। यहां नगर क्षेत्र में रहकर वह कई लोगों को जमीन दिलाने के बहाने ठग चुका है। आरोप है कि वह लोगों से बिक्री योग्य जमीन दिखाकर बैनामा कराने के नाम पर करोड़ों रुपये हड़प चुका है। जमीन विवादित होने पर आरोपी गिरीश उन्हें फर्जी चेक थमा देता था। पुलिस ने उसके खिलाफ तीन साल में ठगी के चार से अधिक मामले दर्ज किए थे। तब से वह धारा 420 आईपीसी, 138 एनआई एक्ट में वांछित था। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि उसके साथियों की पहचान कर उनकी भी धरपकड़ की जा सके।