बाजपुर में बाइक सवार ने पैदल जा रहे एक अधेड़ को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार रात नगर मोहल्ला सुभाषनगर निवासी गोपाल (47) अनाज मंडी में पैदल घूम रहा था। इस दौरान एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। उसे गंभीर अवस्था में सीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया। बताते हैं कि किसी वाहन को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। बुधवार शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। गोपाल अविवाहित था और उसके माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। मोहल्ला सुभाषनगर में मृतक के भतीजे और उसकी भाभी रहती है।