रामनगर (नैनीताल)। रानीखेत रोड पर धारदार हथियार से हुए हमले में तीन लोग घायल हो गए। मोहल्ला जाटव बस्ती भवानीगंज निवासी दीपक चावला ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि वह रानीखेत रोड पर ठेला लगाता है। सोमवार रात तीन लोगों ने उसके ठेले पर आकर अभद्रता की। दुकानदार दीपक, उसके साथ काम करने वाले निखिल यादव, मनीष त्यागी ने इसका विरोध किया तो तीनों युवकों ने चाकू, पेचकश से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पास में खड़े एक अन्य युवक सुनील आर्य पर भी हमला किया। इन सबको जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।