फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षित वन क्षेत्र में कूड़ा फैलाने पर जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। धुलवा बीट कोसी रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र में अजैविक कूड़ा फेंकते समय वन कर्मियों ने तीन लोगों समेत पिकप को पकड़ लिया। रामनगर वन प्रभाग के रेंजर बीपी पंत ने बताया कि मंगलवार को वनकर्मियों ने गश्त के दौरान एक वाहन यूके 19 सीए 0041 को पकड़ा। इसमें थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद यूपी निवासी मो. नासिर, मो. साकिर, शादाब सवार थे। वनकर्मी वाहन समेत इन तीनों को रेंज कार्यालय लाए। जहां 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूलने के बाद इन सभी को छोड़ दिया गया। इस दौरान धर्मप्रकाश मौलेखी, भगवत सिंह, राजेंद्र सिंह तड़ियाल, कमलेश मौलेखी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें